मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। कच्ची पक्की स्थित थाना को खोला गया है। फिलहाल यह ओपी के रूप में काम करेगा। इसमें की जाने वाली शिकायतों की एफआईआर सदर थाने में दर्ज की जाएगी। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को थाना भवन का निरीक्षण करने के बाद पुलिस बल की तैनाती का आदेश दिया। कच्ची पक्की का पहला ओपी प्रभारी एसआई कुमार नीरव को बनाया है। वे इससे मोतीपुर थाना के अनुसंधान इकाई में तैनात थे। इसके अलावा इस ओपी के अनुसंधान इकाई में सदर थाना से दारोगा देवानंद कुमार व प्रमोद कुमार और मनियारी थाना से अभिषेक कुमार को स्थानांतरित कर भेजा गया है। इसके अलावा तीन शिफ्ट में ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।एसएसपी ने मंगलवार को दिन में कच्ची पक्की थाना भवन का निरीक्षण किया। इसमें टेबल कुर्सी आदि सभी उपस्कर भी उपलब्ध कराया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.