कौशाम्बी, जून 6 -- मंझनपुर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में शुक्रवार सुबह कच्ची दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर किशोरी की मौत हो गई। वह अपनी मौसी के यहां घूमने आई थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सैनी थाना क्षेत्र के टांडा गांव निवासी जगजीत की साली भानमति सैदनपुर में ब्याही है। पिछले दिनों उनकी 14 वर्षीय बेटी दिया अपनी मौसी के घर घूमने के लिए आई थी। शुक्रवार सुबह दिया घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान बगल स्थित कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। दीवार के मलबे में दिया दब गई। यह देख आसपास रहे लोग सन्न रह गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से आननफानन मलबे में दबी किशोरी को बाहर निकाला। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चेकअप कर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलि...