कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत
गंगापार, मई 29 -- थाना क्षेत्र के जारी चौकी अंतर्गत गड़ैया कला गांव में बीती रात आई आंधी एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। तेज बारिश और हवाओं के बीच कच्चे मकान की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से घर में सो रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। गड़ैया कला निवासी 35 वर्षीय राधा देवी पत्नी बसंत लाल रात में परिवार के साथ घर में सो रही थीं। करीब दो बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान मकान की दीवार अचानक ढह गई और वह मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.