मैनपुरी, मार्च 18 -- यूपी के मैनपुरी में भीषण हादले में तीन की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। हादसा दीवार गिरने के कारण हुआ। दीवार गिरने से मलबे में खई दब गए जिनमें से 3 की मौत और 3 घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुरावली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आठपुरा में मंगलवार की रात 12 बजे के करीब मकान की कच्ची दीवार गिर पड़ी। जिसके मलबे में एक ही परिवार के 6 लोग दब गए। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतकों की शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आठपूरा निवासी बृजेश पुत्र लाल सिंह जाटव के मकान की कच्ची दीवार पर एक टीन भी रखी थी। इसी टीन के नीचे परिवार के लोग सो रहे थे। रात में यह दीवार टीन सहित अचानक ...