हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 20 -- बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब गंगा नदी पर पटना के नजदीक कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस पुल के तैयार हो जाने के बाद दक्षिण से उत्तर बिहार आना-जाना अब पहले से ज्यादा आसान हो जााएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पुल के उद्घाटन कराने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री से समय देने का आग्रह किया गया है। पुल चालू हो जाने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आना-जाना पहले से कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगा। गंगा नदी पर 19.75 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना जिला अंतर्गत एनएच -30 पर स्थित कच्ची दरगाह तथा वैशाली जिले में कल्याणपुर चकसिकंदर में एनएच 103 से जुड़ेगा। फिलहाल कच्ची दरगाह से राघोपुर तक (4.57 किमी) यह पुल चालू है। 9.75 किलोमीटर लंबा पुल का मुख्य ह...