पटना, दिसम्बर 9 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल का शेष काम मार्च 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। सीएम ने मंगलवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के द्वितीय चरण के हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर तक के निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा पुल के प्रथम चरण के तहत पटना से राघोपुर तक की संपर्कता बहाल हो चुकी है। अब इस परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा करें। साथ-साथ पहुंच पथ का भी निर्माण कार्य पूर्ण करें। नीतीश कुमार ने कहा कि इस पुल के पूरा होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क सम्पर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिए पटना पहुंचने में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.