कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित
हाजीपुर, जून 29 -- हाजीपुर। निज संवाददात जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल (ग्रीन फील्ड सिक्स लेन अतिरिक्त केबल-स्टे पुल परियोजना) के निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुल पर सभी प्रकार के यातायात के आवागमन को अगले आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।
निर्माण कार्य की आवश्यकता यह निर्णय पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार के सचिव द्वारा निर्गत निर्देश एवं परियोजना निर्माण एजेंसी ग्रीन फील्ड सिक्स लेन के अनुरोध के आलोक में लिया गया है। निर्माणाधीन पुल पर पाया संख्या-23 एवं पाया संख्या-67 के बीच तीव्र गति से कार्य जारी है। ऐसे में निर्माण कार्य में लगे अभियंताओं एवं श्रमिकों की सुरक्षा तथा संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए आवागमन पर पूर्ण रोक लगाना आवश्यक माना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.