मेरठ, मार्च 17 -- मंगलवार को कस्बा सिवालखास में कच्चे मकान की छत भरभराकर ढह गई। हादसे में एक महिला और उसके चार बच्चे मलवे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने मशक्कत कर मलबा हटाकर घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बा सिवाल खास निवासी नेक मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद मजदूरी कर परिवार चलता है। मंगलवार सुबह नेक मोहम्मद बाजार से सामान लेने गया था। घर पर उसकी पत्नी अफसाना और बेटा राहिल, रिहान, बेटी सुहाना और तानिया मौजूद थे। इसी दौरान जर्जर मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। मलवे में दबने से महिला और बच्चे घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में पड़ोसियों ने मलबा हटाकर घायलों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों की हालत संतोषजनक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प...