मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के विकास कार्यों से जुड़ी समीक्षा बैठक में कच्ची गली-नाली की सूची नहीं मिलने पर मेयर निर्मला साहू बिफर पड़ीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यपालक अभियंता विजेंद्र कुमार को स्थल निरीक्षण कर 30 अप्रैल तक विस्तृत सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में लंबित के साथ ही निर्माणाधीन परियोजना पर भी संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। तब मेयर ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए गुरुवार तक विकास शाखा के अलावा सभी जूनियर इंजीनियर को अपने-अपने वार्ड से जुड़ीं योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कितनी स्वीकृत योजनाओं में काम शुरू हुआ? कितने प्रोजेक्ट किन कारणों से अटके हैं? किस प्रोजेक्ट में काम शुरू होना बाकी है? इन्हीं तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है।पीएचईडी यह भी पढ़ें- निर्माण व जीर्...