नई दिल्ली, मई 12 -- गर्मियों की शुरुआत होते ही कच्ची कैरी यानी कच्चे आम आना शुरू हो जाते हैं। अचार, चटनी, सब्जी, खट्टी-मीठी लौंजी और भी बहुत सारी डिशेज इनसे बनाई जाती हैं। अगर आपको खट्टा खाना पसंद है, तो कच्चे आम को आपने यूं ही नमक-मिर्च लगाकर भी खाया होगा। खैर, गर्मियों का सीजन है तो ठंडी-ठंडी आइसक्रीम की बात ना हो, ऐसा भी नहीं हो सकता। तो क्यों ना फिर इस बार कच्चे आम की ही आइस्क्रीम बना ली जाए? जी हां, कच्चे आम की कैंडी अगर आपको पसंद है तो घर में आप इसकी आइसक्रीम भी बना सकते हैं। बच्चों से ले कर बड़ों को इसका खट्टा-मीठा स्वाद खूब पसंद आएगा। रही बनाने की बात तो रेसिपी एकदम सिंपल है और आपको बाहर से कुछ लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए फटाफट से रेसिपी देख लेते हैं।कच्चे आम की आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री कच्चे आम की खट्टी-मीठी आइसक्र...