मुंगेर, जुलाई 9 -- असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला प्रारंभ होने में अब सिर्फ 20 दिन शेष रह गए हैं। मेला को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां गुरुवार से युद्धस्तर पर शुरु हो गई है। मुंगेर जिला सीमा के कच्ची कांवरिया पथ कमरांय के समीप से सड़क की मरम्मत एवं जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मार्ग में सफेद बालू बिछाने का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। ताकि कांवरियों को चलने में दिक्कत न हो। हालांकि पथ के किनारे उगी कंटीली झाड़ियों को हटाने का कार्य शुररू नहीं किया गया है। पीएचईडी की ओर से कांवरिया पथ पर बने शौचालयों एवं कांवरियों के स्नान के लिए बनाए गए झरना और चापानल की मरम्मत, रंग-रोगन शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : कच्ची कांवरिया पथ पर बालू बिछाने में देरी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता साथ ही नए चापाकल और श...