बांका, जुलाई 30 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का गुरुवार यानी आज से शुभारंभ हो गया है जिला प्रशासन ने कच्ची कांवरिया पथ पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। लाखों कांवरियों की सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील इलाकों तथा जंगली क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- बांका : कच्ची कांवरिया पथ पर घुड़सवार दस्ता तैनात, सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंदसुरक्षा की उपाय इसके साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कच्ची कांवरिया पथ पर घुड़सवार पुलिस दस्ता भी लगातार गश्त करेगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। गुरुवार सुबह चिहूंटजोर कैफेटेरिया परिसर में घुड़सवार पुलिस दस्ता पहुंच गया। इसके बाद जवानों ने आसपास क...