भागलपुर, जुलाई 20 -- सुल्तानंगज। श्रावणी मेले से पहले कमराय के समीप कांवरिया पथ पर कांवरियों के लिए 200 फीट लंबी शिव सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इस सुरंग से होकर लाखों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। सुरंग के भीतर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक स्वरूप तैयार किया जा रहा है। जिसमें उनकी जटाओं से अविरल गंगा प्रवाहित होती हुई दिखाई देगी। इसके साथ ही पर्वतीय दृश्य, रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का एहसास कराएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरंग में पंखों और वाटर स्प्रिंकलर की भी व्यवस्था की जा रही है। कंपनी के प्रबंधक पिंटू कुमार ने बताया कि इस बार कांवरियों को आस्था आकर्षण और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयकारों के साथ जलाभिषेक के लिए ...