पटना, अप्रैल 10 -- कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब ऑटोमोबाइल सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। टायर और ट्यूब बनाने वाली कंपनियों ने लागत में वृद्धि से अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं और वाहन मालिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। कंकड़बाग के लक्ष्मी टायर के आदविक के अनुसार रबड़, सिंथेटिक रबड़ और कार्बन ब्लैक जैसे प्रमुख कच्चे माल की कीमतों में 15 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण क्रूड ऑयल महंगा हुआ है, जिससे उत्पादन और परिवहन लागत में इजाफा हुआ है। शिपिंग लागत बढ़ने से आयातित कच्चे माल पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है, जिसका असर सीधे टायर-ट्यूब की कीमतों पर पड़ा है। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से सप्लाई भी कम है। इंडस्ट्र...