कच्चा तेल 108 डॉलर के पार, क्या मई जैसे ताबड़तोड़ बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- मिडिल ईस्ट में लड़ाई बढ़ने का असर एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ऐसे में आज भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत जरूर है, लेकिन अब बढ़ने की आशंका गहराने लगी है। पिछली बार मई में ताबड़तोड़ दाम बढ़े थे और पेट्रोल-डीजल के रेट में 7.50-7.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।तेल की कीमतों में क्यों भड़की आग यमन के हूती लड़ाकों और सऊदी अरब के समर्थन वाली सेनाओं के बीच लड़ाई तेज होने से बाजार को डर है कि आने वाले दिनों में तेल की सप्लाई में और बड़ी रुकावट आ सकती है। इसी आशंका में क्रूड के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। एक दिन पहले ही ब्रेंट में 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया था। इस तेजी के साथ कच्चा तेल इस सप्ताह जुलाई के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त की ओर बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.