नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- कच्चे तेल की कीमतें सोमवार को धड़ाम हो गई थीं। ब्रेंट क्रूड 7 प्रतिशत से अधिक टूटकर 105 डॉलर से नीचे आ गया, लेकिन ईरान पर अमेरिका के हमले ताजा हमलों के बाद सुबह 7:12 बजे यह 0. 02 डॉलर बढ़कर 104.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले 8.66 डॉलर प्रति बैरल टूटा था। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल के पंपों पर आज भी राहत है। इन कंपनियों ने 3 नवंबर के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं है।सोमवार को क्यों गिरा कच्चा तेल कच्चे तेल की गिरावट की वजह ईरान-अमेरिका तनाव में आई कमी है। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि देश के सर्वोच्च नेता ने उनकी सरकार को बातचीत करने के लिए ज्यादा अधिकार दिए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत में प्रगति का संकेत दिया। य...