अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि से मंहगाई भड़क रही है। आम आदमी की जेब पर इसका असर पड़ रहा है। रोजमर्रा की वस्तुओं के रेट बढ़ रहे हैं। खाना, नाश्ता, दूध, किराने का सामान व यात्रा सब मंहगी हो गई है। लागत अधिक होने से अलीगढ़ की कचौड़ी की साइज भी घट गया है। कई दुकानदारों ने लागत बढ़ने से कचौड़ी के साइज को टिक्की जितना कर दिया है और साथ में रायते का सिस्टम खत्म कर दिया है। अब रायता पीने के लिए 10 रुपये व पांच रुपये क्वालिटी के हिसाब से अलग देने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- किचन से लेकर मेकअप तक महंगाई की मार कई स्थानों पर समोसे का आकार भी घट गया है और पैसा उतना ही है। डीजल पेट्रोल व गैस की कीमतों में बेहिसाब बढ़ोत्तरी से खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। चीला, डोसा, चाऊमीन, बर्गर, टिक्की, ग...