प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुट्ठीगंज थानाक्षेत्र के गऊघाट पावर हाउस के समीप कचौड़ी विक्रेता पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिवार के दंपती और उसके बेटे ने मिलकर लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया और दुकान पर तोड़फोड़ की गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।बाबूगंज निवासी सौरभ गुप्ता की तहरीर के मुताबिक, वह अपने पिता जयप्रकाश गुप्ता के साथ गऊघाट पावर हाउस के पास कचौड़ी की दुकान लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। आरोप है कि गऊघाट निवासी संजय केसरवानी, उसकी पत्नी और बेटा लकी केसरवानी हाथों में लाठी डंडा लेकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दुकान हटाने की धमकी दी। जबकि, विरोध करने पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.