कचौड़ी दुकानदार और उसके पिता पर हमला
प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। मुट्ठीगंज में शनिवार सुबह कचौड़ी की दुकान लगाने वाले युवक और उसके पिता पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान बंद कराने की कोशिश की और दोनों को रॉड से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाबूगंज मंडी निवासी सौरभ गुप्ता की तहरीर के मुताबिक वह अपने पिता जय प्रकाश गुप्ता के साथ गऊघाट उपकेंद्र के पास कचौड़ी और कॉफी की दुकान लगाता है। 11 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तभी गऊघाट उपकेंद्र के पास रहने वाले संजय केसरवानी उर्फ बुल्ला, उसका बेटा लकी केसरवानी और पत्नी हेमलता वहां पहुंचे और झगड़ा करने लगे। तीनों ने दुकान बंद कराने का प्रयास किया और गालीगलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.