कचहरी से रिटायर क्लर्क की पत्नी से दिनदहाड़े छिनैती
गंगापार, मई 25 -- कचहरी से रिटायर क्लर्क की पत्नी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती अपने भाई को देखकर जिस अप्पे से घर लौट रही थी। उसी गाड़ी का चालक व उस पर पहले से सवार दो अन्य बदमाशों ने मिलकर महिला से जबरन पहने हुए सभी आभूषण छीन लिए। उसके बाद कुछ दूर आगे धक्का देकर गाड़ी से नीचे गिरा कर फरार हो गए। घायल अवस्था में महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। मामले में तहरीर पाकर पुलिस छानबीन कर रही है। थरवई थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रामपाल धुरिया जिला कचहरी में क्लर्क के पद से रिटायर हुए हैं। उनका साला राजकुमार धुरिया बीमार है। उसका अंदावा स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना का विवरण रविवार को सुबह उनकी पत्नी सुशीला देवी अपने भाई के लिए खाना लेकर अस्पताल गई हुई थी। वहां से वह दोपहर 12 बजे अकेली घर के लिए वापस आ रही थी। सहसों से अप्पे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.