मधुबनी, दिसम्बर 3 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। पटना हाईकोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी के मधुबनी आगमन को लेकर कचहरी जाने वाली सड़क में अवैध अतिक्रमण हटाने का काम बुधवार को भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट वाली मुख्य सड़क से कचहरी जाने वाली सड़क की दोनों और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। समाचार प्रेषण तक अतिक्रमण हटाने का काम जारी था। अधिकांश दुकानें हटा लिया गया था। आगामी 4 दिसंबर को मधुबनी न्याय मंडल के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्थी का आगमन है। उधर, अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। अधिकांश दुकानदार खुद अतिक्रमण हटा रहे हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। दुकान नहीं हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दु...