समस्तीपुर, मार्च 14 -- भोला साह चौक से कचहरी रोड जानेवाली सड़क की हालत काफी समय से जर्जर है। बरसात आते ही यहां जलजमाव होने लगता है। सड़क किनारे में बने नाले की हालत भी खराब है। नाले के अधिकतर स्लैब टूटे-फूटे हैं, कई टूटकर नाले में समा गए हैं। सड़क कहीं ऊंची है तो कहीं नीची। ब्रेकर भी जर्जर व कष्टदायक हैं। हर वक्त हादसे की आशंका इस मार्ग में बनी रहती है। अक्सर लोग छोटी मोटी दुर्घटना के शिकार बनते हैं। सड़क के किनारे बसे लोगों व दुकानदारों का कहना है कि सड़क का लेवल काफी नीचा हो गया है। इससे काफी परेशानी होती है। बरसात के मौसम में काफी पानी जमा हो जाता है। लोग इस रास्ते से आवागमन से परहेज करने लगते है। इस मार्ग के चारों तरफ की सड़कों की हालत पहले से सुधर गई हैं, लेवल भी पहले से काफी ऊंचा हो गया है, नए नाले भी बन गए हैं, पर इस जर्जर सड़क की ओर...