वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी। कचहरी परिसर को बम धमाकों से दहलाने संबंधी धमकी भरा ई-मेल बुधवार को एक बार फिर आया। लिखा था, दोपहर 1.10 बजे 13 बम धमाके होंगे। इससे पहले लोगों को वहां से हटा लें। धमाकों का उद्देश्य केवल संपत्ति नुकसान करना है। ई-मेल भेजने वाले ने तमिलनाडु की डीएमके सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। सौरभ विश्वास नामक व्यक्ति के नाम से ई-मेल से जिला न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कार्यालय में संदेश भेजकर धमकी दी गई है। लिखा है कि 'हम द्रविड़ नाडु निर्वासित सरकार अपने सहयोगियों मद्रास टाइगर्स, तमिल विदुधलाई अमाइप्पु, तमिलनाडु लिबरेशन आर्मी और तमिलनाडु रिट्रीवल टूप्स के साथ मिलकर सत्ताधारी डीएमके सरकार को एक अस्थायी शासन घोषित करते हुए उसे अवैध ठहराने का संकल्प लेते हैं। मुसलमानों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.