वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, हिटी। कचहरी परिसर को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। चार दिनों में दूसरी बार जिला जज के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया। इस बार जजों और अधिवक्ताओं के चेंबर आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई है। इससे पहले 13 फरवरी को भी वाराणसी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सोमवार को पुन: धमकी की सूचना पर कचहरी परिसर में सुरक्षा और जांच और सख्त कर दी गई। कैंट एसीपी नितिन तनेजा, इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा बड़ी संख्या में फोर्स के साथ कचहरी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बिना किसी अफरातफरी के परिसर की सघन जांच कराई। हालांकि, किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। तलाशी के बाद पुलिस ने बार पदाधिकारियों से बातचीत की। न्यायिक अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। पुलिस के अनुसार सोमवार ...