लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- लखीमपुर, संवाददाता कचहरी में सोमवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो वकील आपस में भिड़ गए। पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई और उसके बाद एक अधिवक्ता ने फायर झोंक दिया। गोली दूसरे अधिवक्ता को जा लगी और वह वहीं गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। उधर कचहरी में गोली चलने की घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसपी डॉ ख्याति गर्ग, एएसपी पवन गौतम पहुंच गए। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।शहर के मोहल्ला कमलापुरी में रहने वाले अधिवक्ता जितेंद्र राज सोमवार सुबह कचहरी में अपने तख्त पर बैठे थे। पास में ही उनके परिवार के विराट राज का भी तख्त है। दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कचहरी में किसी बात को लेकर उनके बीच फिर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों पक...