मेरठ, मई 21 -- कचहरी परिसर में बीते तीन दिनों से बिजली समस्या को लेकर गुरुवार को अधिक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने सिविल लाइन बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं हापुड़ रोड बिजली बंबा बाईपास से जुड़े इलाके हुमायूंनगर-जाकिर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने से बाधित बिजली दो दिन बाद सुचारू हुई, जबकि गंगानगर-2 बिजलीघर में वायरिंग में आग लगने से रात से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जो सुबह करीब सुचारू हो पाई। किला रोड, इस्लामाबाद इलाके में भी बिजली संकट से लोग रात में जूझे। जानकारी के मुताबिक कचहरी परिसर में एबीसी केबल लोड नहीं झेल पा रहा। बुधवार दोपहर केबल जलकर टूट गया। जिसे ठीक कराया और गुरुवार को बिजली आपूर्ति सुचारू कराई हालांकि फिर एबीसी केबल लोड नहीं झेल पाया और टूट गया। गर्मी में कचहरी में अधिवक्ताओं ...