बुलंदशहर, जून 17 -- नगर क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में कोर्ट मैरिज करने आए एक परिवार के युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव सुजापुर धमैड़ा निवासी पीड़ित शिवम कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह 16 जून को अपने परिवार के साथ कोर्ट मैरिज के सिलसिले में बुलंदशहर कचहरी गया था। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी राजवीर, विजय सिंह, संदीप, मोहित, पाली और रविंद्र आदि, जो नौरंगाबाद तहारपुर व जीवनपुरा जाडौल के रहने वाले हैं, ने उन पर अचानक हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- कचहरी में कोर्ट मैरिज कराने के लिए पहुंचे युवक पर हमला पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने क...