लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- आईजी लखनऊ रेंज किरण एस सोमवार की शाम कचहरी पहुंचे। आईजी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और अधिवक्ताओं से बात की। पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने और कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। बंटवारे के विवाद को लेकर अधिवक्ता जितेंद्र राज को सोमवार की सुबह उसके चचेरे भाई ने गोली मार दी। शाम को आईजी रेंज लखनऊ किरण एस, एसपी खीरी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कचहरी में अधिवक्ताओं से बात भी की और घटना के कारण की वजह जानने की कोशिश की। आईजी ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के भी निर्देश दिए हैं। कचहरी में जो भी लोग जाते हैं, उनकी तलाशी हो, ताकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.