वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कचहरी के पास कमिश्नरी गेट के बगल के मैदान में एक हजार बाइकों की पार्किंग स्थल का शुभारंभ किया। इससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को राहत मिलेगी। साथ ही कचहरी मार्ग पर जाम की समस्या खत्म होगी। कचहरी एवं आसपास रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। कचहरी आने वाले सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं। इससे यातायात प्रभावित होता था। जाम की समस्या रहती थी। पुलिस आयुक्त ने कचहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनवाई। सेंट्रल एवं बनारस बार के पदाधिकारियों के साथ कई चरणों की बैठक के बाद स्थान चयन कर पार्किंग के लिए तैयार कराया गया। यह भी पढ़ें- कचहरी पर एक हजार बाइकों के लिए नई पार्किंग...