एटा, अगस्त 22 -- शनिवार को महिला ने जहर खा लिया। मुंह से झाग निकलने के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। महिला के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी के अर्दली के साथ वह रहती थी। उन्होंने छोड़ दिया साथ ही रुपये भी वापस नहीं कर रहे हैं। बार-बार के चक्कर लगाने के बाद भी परेशान कर रहा था। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले में जानकारी ली है। जिला मैनपुरी के गांव तिबलपुर निवासी रामा देवी (48) की पहली शादी 30 साल पहले पेशकार के साथ हुई थी। परेशान करने के बाद 11 साल उन्होंने राजेश निवासी निधौली रोड वनगांव के साथ शादी कर ली थी। चार बच्चे भी हैं। बताया कि राजेश कुमार वर्तमान में एडीएम का अर्दली है। आरोप है कि पीड़िता को अपने साथ नहीं रखना चाहता है साथ ही उधार लिए ढ़ाई लाख रुपये भी वापस नहीं कर रहा है। कु...