वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कचहरी के पास कमिश्नरी गेट के बगल में एक हजार बाइकों की पार्किंग स्थल का शुभारंभ किया। इससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को राहत मिलेगी। साथ ही कचहरी जाने वाले मार्ग पर जाम की समस्या खत्म होगी। कचहरी एवं आसपास का क्षेत्र अधिक व्यस्त होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे पार्किंग होती थी, जिससे यातायात प्रभावित होता था। जाम की समस्या बनी रहती थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने कचहरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था। अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कराई। सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.