प्रयागराज, जून 9 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय शोक का माहौल छा गया जब सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) भानु प्रताप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप सिंह मंगलवार को न्यायालय में नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। बताया गया कि वह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया की अदालत में बहस करने के बाद बाहर निकले थे। वह अपने कार्यालय के बाहर खड़े होकर कुछ अधिवक्ताओं से बातत कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। यह देख अधिवक्ता अमित मालवीय, विनय कुमार त्रिपाठी तथा अन्य सहयोगी तत्काल उन्हें उपचार के लिए बेली अस...