कचहरी परिसर में युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
हाथरस, सितम्बर 10 -- हाथरस। दीवानी कचहरी परिसर में युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित धीरज यादव ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धीरज निवासी माधव विहार कालोनी हाथरस गेट ने बताया कि आठ सितंबर को वह अपने पिता राजेश यादव से हवालात दीवानी में मिलने आया था। मिलने के बाद वह फैमिली कोर्ट के सामने खड़ी अपनी स्कूटी लेकर घर जा रहा था, तभी उसके भाई गोपाल, उसके ससुर राशो यादव निवासी तेहरा थाना जैत मथुरा व दो अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि चारों ने लात-घूसों से मारपीट और गाली-गलौज की। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और उसे बचाया। मारपीट में धीरज को काफी चोटें आईं। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मेडिकल कराने व कार्रवाई की मांग की है.
जमीन जोतकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.