कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, संवाददाता। कचहरी परिसर में रविवार देर रात मुंशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता के चैंबर के बाहर लगी रेलिंग के सहारे मुंशी का शव फंदे से झूलता मिला। इसे देखकर चाय का होटल किए दुकानदार ने जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव पोस्टमार्टम भिजवाया। युवक के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हरबंश मोहाल दानाखोरी निवासी 39 वर्षीय आदित्य विक्रम शर्मा पिछले 15 साल से अधिवक्ता मयंक गोयल के यहां मुंशी का काम कर रहे थे। परिवार में बड़ा भाई राम विक्रम शर्मा, अभिजीत विक्रम व एक शादीशुदा बहन गीतांजलि है। भाई अभिजीत ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे आदित्य कुछ काम की बात कहकर घर से निकले थे। काफी समय बीत जाने के बाद उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। फिर देर रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.