मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कोर्ट में एक मामले में मंगलवार को जमानत कराने आए दो पक्ष कचहरी परिसर में आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इससे परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसके सूचना पुलिस की डायल 112 को दी गई। कचहरी परिसर में तैनात व डायल 112 की पुलिस मामला को शांत कराया। पुलिस अभिरक्षा में पीड़ित पक्ष के लोगों को पुलिस ने स्टेशन पहुंचाया।इस संबंध में बेगूसराय निवासी पीड़ित रामभरोस मालाकार ने बताया कि वह परिजनों के साथ कोर्ट में आए थे। इस बीच उनके दामाद और उसके भाई ने अपने सहयोगियों के साथ उनके उपर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई। उनका एक रिश्तेदार ने मारपीट का वीडियो बना लिया। उनके दामाद पक्ष के लोगों नेमोबाईल छीनकर वीडियो डीलिट कर दिया। इसके साथ ही सभी को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.