उरई, फरवरी 20 -- उरई। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के गेट नंबर-3 के बाहर शुक्रवार दोपहर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। बीच सड़क पर हुई हाथापाई से अफरा-तफरी मच गई। जिसका आसपास के लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे के बाल खींचते हुए लात-घूंसे चलाते रहे, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहम गए और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक लड़की पर टिप्पणी करने को लेकर हुई, जिसके बाद बात मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और न्यायालय जैसे संवेदनशील क्षेत्र के बाहर हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दिए, लेकिन लोगों का आरोप है कि उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया और कुछ देर बाद दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.