उरई, मार्च 29 -- उरई। कचहरी परिसर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे परिसर के आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना को देखते ही आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैलती रही और काबू में नहीं आ सकी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में कुछ समय लगा, इस दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और दहशत का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...