चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा। चाईबासा नगर परिषद की बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कचहरी तालाब स्थित पार्क को मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के लिए सुबह 5 बजे से 7 बजे तक के लिए फ्री कर दिया है। वहीं गली मोहल्लों की सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में डस्टबिन लगाने और दो दो सफाई कर्मी देने का निर्णय लिया गया। नगर पर्षद बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्ष नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक बड़ी जानकारी दी गयी कि चाईबासा बस स्टैंड निर्माण को नगर विकास विभाग से स्वीकृति मिल गयी है और अब शीघ्र ही इसके निर्माण के लिए निविदा होगी। बैठक में सभी वार्डो के नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया गया । कुछ वार्डों में महिला स्नानघर के निर्माण का निर्णय लिया गया। जर्जर पड़े सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। साथ ही मंगला हाट की सफाई और...