सीवान, मार्च 26 -- सीवान, कार्यालय संवाददाता। सूबे स्वास्थ्य मंत्री एवं सिवान के विधायक मंगल पांडेय ने सिवान सदर विधानसभा क्षेत्र के कचहरी ढाला (रेल गुमटी) पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण की स्वीकृति मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग रही है, जिसे अब स्वीकृति मिलने से सिवान के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम 'विकसित सीवान' और 'विकसित बिहार' की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जो आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगा। श्री पांडेय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को कोटिशः बधाई एवं धन्यवाद दि...