शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- कचहरी में तारीख लेने जा रहा है युवक को घेर कर पीटा पुलिस ने दो नामजद तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा। चौक कोतवाली के सिंजई मोहल्ले के रहने वाले सरताज अहमद खान चौक कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह कचहरी में तारीख़ लेने जा रहे थे। अंटा चौराहा के पास पानी टंकी के निकट फहाद, रुशाना और तीन अज्ञात लोगों ने घेर कर मारपीट की पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...