उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी परिसर के पास गुरुवार को एक 45 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। मोतीनगर मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय विनोद पाल पुत्र महावीर पाल के परिजनों ने बताया कि वह दही चौकी क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। रोज की तरह वह घर से काम पर निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिवार को चिंता होने लगी। इसी बीच सुबह करीब आठ बजे पुलिस से परिजनों को घटना की सूचना मिली। मृतक के बड़े भाई संतोष पाल ने बताया कि पुलिस और स्थानीय सभासद के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि विनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.