कचहरी के विस्तारीकरण के लिए वकीलों का धरना प्रदर्शन
वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के नेतृत्व में रविवार को कचहरी के विस्तारीकरण की मांग को लेकर लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी का विस्तारीकरण होना चाहिए, जिसमें बनारस क्लब, उद्यान विभाग और कमिश्नर बांग्ला की जमीन को अधिग्रहित किया जाना चाहिए। कलक्ट्रेट कंपाउंड में इंटीग्रेटेड कोर्ट कैंपस के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए। दीवानी न्यायालय स्थानांतरण व विस्थापन स्वीकार नहीं है। इस मौके पर बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री सुधांशु मिश्रा, पीएन सिंह, मीरा यादव, अनिल पाठक, कमलेश सिंह यादव, नित्यानंद राय, पं. धीरेंद्र नाथ शर्मा, सत्य प्रकाश, सुनील, उदयनाथ शर्मा, रजनीकांत मिश्रा नवीन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.