कानपुर, मई 3 -- कानपुर। परिवर्तन फोरम ने रविवार को कचहरी के बाहर वृहद सफाई अभियान चलाया। शताब्दी गेट से आंबेडकर गेट तक सभी होर्डिंग और पोस्टर उतारे गए। साथ ही चारो ओर फैले केबल के तार काटकर हटाए गए। कानपुर बार के महामंत्री विनय मिश्रा, परिवर्तन से अनूप कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, संदीप जैन, विक्रम, अरविंद, आदित्य, राजेश मौजूद रहे। अनूप द्विवेदी ने बताया कि जिला न्यायालय के गेट के बगल में कई वर्षों पहले ज्यूडिशरी और बार एसोसिएशन के साथ पौधरोपण किया गया था जिसकी स्थिति बहुत खराब हो गई थी। उसको भी आज पूरा साफ कराया गया और उसकी पुताई भी तुरंत चालू करा दी गई। यह भी पढ़ें- अवैध पोस्टर व बैनरों के खिलाफ चलाया अभियान सभी के सहयोग से इसे स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.