कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर। कचहरी में ग्राउंड फ्लोर पर लगी लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत के कारण लोग करीब 15 मिनट फंसे रहे। अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित लिफ्ट में कुछ वादकारी और अधिवक्ता ऊपरी मंजिलों पर जाने के लिए खड़े थे। ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए बटन दबाया गया। थोड़ी ऊंचाई पर जाने के बाद लिफ्ट अचानक रुक गई। इस लिफ्ट में एक वादकारी महिला के साथ बच्चा भी था। इस पर अधिवक्ताओं ने लिफ्ट में लोगों के फंसने की जानकारी नजारत में दी। इसके बाद लिफ्ट मैन और अन्य कर्मचारियों ने लिफ्ट चलाकर लोगों को निकाला। इसी दौरान सामने वाली लिफ्ट भी फंस गई। इसमें भी करीब 10 मिनट लोग फंसे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.