बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- कचलपुर में बना पंचायत सरकार भवन, अब गांव में ही बनेंगे आय-जाति प्रमाण पत्र विधायक हरिनारायण सिंह ने 2.54 करोड़ की लागत से बने भवन का किया उद्घाटन अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन यहां बैठकर काम निपटाने का मिला सख्त निर्देश फोटो: कचलपुर भवन: चंडी के कचलपुर में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करते विधायक हरिनारायण सिंह व अन्य। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड की गंगौरा पंचायत के कचलपुर गांव में दो करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक भवन के शुरू होने से अब ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कागजी काम के लिए प्रखंड मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सरकार की योजना अब सीधे गांव तक पहुंच गई है। नीतीश सरकार का उद्देश्य आपकी सरकार-आपके द्वार तक पहुंचान...