पूर्णिया, अप्रैल 13 -- केनगर, एक संवाददाता।स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सरकार गांव-गांव और घर-घर शौचालय निर्माण कर ओडीएफ होने का दावा कर रही है, वहीं नगर पंचायत चम्पानगर का गुदरी हाट बाजार इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। यहां शौचालय और शुद्ध पेयजल की भारी कमी के साथ-साथ साफ-सफाई का अभाव गंभीर समस्या बन चुका है। गुदरी हाट में कचरे का अंबार लगने से रास्ते संकरे हो गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सबसे अधिक परेशानी महिला व्यवसायियों को हो रही है। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण वे पानी पीने से भी परहेज कर रही हैं। उनका कहना है कि शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। समस्या से त्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.