झांसी, मई 2 -- झांसी (मोंठ)। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र के सामने कचरे के ढेर से निकली चिनगारी से दो क्षतिग्रस्त वाहन सुलग उठे। धुआं और लपटों से आसपास हड़कंप मच गया। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दोनों वाहन जलकर राख हो चुके थे। हालांकि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र के सामने दो क्षतिग्रस्त वाहन खड़े थे। तभी वहां पड़े कचरे के ढेर में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हाईटेम्प्रेचर और गर्म हवाओं की वजह से आग तेज से फैली। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने साधनों से इसे बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक आग वहां खड़े वाहनों में लग चुकी थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच। तेजी से पानी की बौछार की गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.