हाजीपुर, अप्रैल 28 -- गोरौल । संवाद सूत्र नगर पंचायत की ओर से भिखनपुरा में सड़क किनारे कचड़ा भंडार से निकल रही आग की चपेट में आने से लगभग पांच दर्जन हरे भरे पेड़ जल गए। बताया गया है इस आग से लीची, आम, शीशम सहित 62 पेड़ जल गए तो कई झुलस कर बर्वाद हो गए। आम लीची के पेड़ों में फल भी लगा था, वह भी नष्ट हो गया । इस अग्निकांड में बगीचा मालिक विन्देश्वरी सिंह एवं रोहित सिंह को लाखों का नुकसान हुआ है । संयोग यह है कि इसके आसपास कोई घनी वस्ती नहीं है नतो तो इस आग के चपेट में कई घर भी आ जाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीच सड़क पर नगर पंचायत के द्वारा कचड़ा रखा जाता है और कचड़े से हमेशा धुंआ निकलते रहता है। कभी कभी आग की लपटें भी उठने लगता है। इसी से निकले आग की लपटों से दर्जनों पेड़ जल गये। इस घटना से नगर पंचायत की साफ लापरवाही झलक रही है। सूचना मिलते ही ...