संभल, नवम्बर 12 -- कचरे को बोझ नहीं, संसाधन में बदलने की दिशा में अब नगर निकाय तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। राजधानी दिल्ली के यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय अर्बन कॉन्क्लेव 2025 से लौटे नगर पालिका परिषद संभल के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि निकाय अब अपने संसाधनों को बढ़ाने के साथ-साथ आय सृजन पर भी विशेष ध्यान देगा। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देशभर के अर्बन मंत्री, नगर आयुक्त, ईओ और शहरी विकास विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान "रिड्युज, रिसाइकल, और रियुज" (कम करो, पुनः उपयोग करो और पुनर्चक्रण करो) के सिद्धांतों को अपनाकर सस्टेनेबल अर्बन डवलपमेंट एंड गवर्नेंस को मजबूत करने पर जोर दिया गया। डॉ. तिवारी ने बताया कि कॉन्क्लेव में कचरे को संसाधन में बदलने, गीले और सूखे कचरे से जैविक खाद व सड़क निर्माण जैसे नवाचारों को विस्...