गंगापार, मई 14 -- करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरांव में कचरा गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। गांव निवासी प्रमिला देवी ने बताया कि उनकी भैंस घर के पास स्थित मैदान में चर रही थी। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा वहां कचरा और गोबर गिराया जा रहा था। आरोप है कि भारी मात्रा में कचरा सीधे भैंस के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भैंस परिवार की आय का मुख्य साधन थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...